कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने दी नारायण लाल चंद्राकर को श्रद्धांजलि
महासमुंद 2 दिसम्बर 2024। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा कर्मचारी नेता पूर्व अध्यक्ष तृ.व.कर्म. संघ व पेंशनर संघ के नारायण लाल चंद्राकर के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। कर्मचारी भवन में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला संयोजक टेकराम सेन, सह संयोजक रेखराज शर्मा ने कहा कि स्व. नारायण लाल कर्मचारी जगत में संघर्ष के पर्याय थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन कर्मचारी हित में समर्पित किया। उनके निधन से कर्मचारियों में शोक की लहर है। पश्चात कर्मचारी नेता प्रमोद तिवारी, जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी, आंबा संघ के प्रांताध्यक्ष सुधा रात्रे, दीपक तिवारी, एचआर साहू, अशोक गिरि गोस्वामी आदि ने अपने विचार रखे।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से एमएल साहू, हीरालाल साहू, रामकुमार साहू, पीसी पुरोहित, चमन लाल साहू, बोधन साहू, सालिक राम चंद्राकर, मन्नुाल साहू, अर्जुन साहू, बीआर ध्रुव, एसएस दीवान, सनद यादव, बोधराम साहू, ओंकार प्रसाद चंद्राकर, रामनारायण चंद्राकर, मनहरण साहू, बीएस नेताम, मनराखन ध्रुव, पूर्णिमा ठाकुर, सुलेखा शर्मा, अहिल्या मरकाम आदि उपस्थित थे।
