परख सर्वेक्षण के लिए अभ्यास जारी
महासमुंद 2 दिसम्बर 2024। जिले के बसना में शिक्षा गुणवत्ता, मानक एवं मूल्यांकन प्रणाली को बेहर बनाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024 का आयोजन 4 दिसंबर को किया जाएगा। जिसकी तैयारियां बीईओ जेआर डहरिया, बीआरसीसी पूर्णानंद मिश्रा व प्रधान पाठक हीराधर साव के निर्देश पर शास. पूर्व मा. शाला अरेकेल में शिक्षक प्रेमचंद साव के नेतृत्व में की जा रही है। सर्वेक्षण के विखं सहा. नोडल अधिकारी श्री साव ने कहा िक इस सर्वेक्षण से बच्चों की समझ, सोचने की शक्ति, शैक्षिक विकास से जुड़ी पहल है। इस सर्वेक्षण के लिए प्रतिदिन ओएमआर शीट के माध्यम से प्रश्नों को हल करने के बारे में बताकर अभ्यास करवाया जा रहा है। इसमें तीसरी, 6वीं, 9वीं के छात्र-छात्राओं के यह सर्वेक्षण आयोजित होगा।
