साहू समाज के सांस्कृतिक भवन का शुभारंभ

सिरपुर परिक्षेत्र साहू समाज भवन के लिए विधायक ने 10 लाख की घोषणा की
महासमुंद 2 दिसम्बर 2024। साहू समाज सिरपुर परिक्षेत्र के ग्राम सिरपुर में संत माता कर्मा मंदिर परिसर में नवनिर्मित सांस्कृतिक रंगमंच भवन का लोकार्पण विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के मुख्यातिथ्य में किया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू थे। अध्यक्षता जिला साहू संघ अध्यक्ष धरमदास साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में मनोहर साहू, श्यामलाल साव, मुन्नालाल साहू, मोती साहू, रमेश साहू, ललित साहू, जवाहर साहू, डॉ. सुंदर साहू उपस्थित थे।
अपने उद्बोधन में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा सिरपुर हमें विरासत में मिली एक ऐतिहासिक धरोहर है। यहां से गुजरने वाली महानदी के शोधकर्ता ने अपने अभिव्यक्ति में जो बात कही, उसका सम्मान लंदन में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि साहू समाज का मुझे बहुत ही सहयोग एवं सम्मान मिला है। इसे मैं सदा याद रखूंगा। और जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा आप लोगों के मांग को पूरा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने समाज भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की। तथा कहा कि पेयजल व्यवस्था हेतु अलग से बोरवेल खनन, स्नानागार एवं अन्य जो कुछ भी परिक्षेत्र उत्थान में मांग होगा उसे भी पूरा करने का प्रयास करूंगा। विशेष अतिथि मोती साहू ने भी संबोिधत किया। आमंत्रित अतिथियों का परिक्षेत्र द्वारा श्रीफल, शाल भेंटकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केशव साहू अध्यक्ष, सिरपुर परिक्षेत्र, महेश साहू उपाध्यक्ष, राजेश साहू उपाध्यक्ष, श्रीमती भारती साहू उपाध्यक्ष, मनहरण साहू सचिव, नाथू साहू सलाहकार, पन्नालाल साहू, जितेन्द्र साहू, रामकुमार साहू, रीखीराम साहू, लच्छी राम साहू, बलराम साहू, पुसऊ साहू, फिरतु साहू, रामेश्वर साहू, भारत साहू, नरेंद्र साहू ,सेऊक साहू, ईश्वर साहू, गोपाल साहू, नंदकुमार साहू, उमाशंकर साहू, गोविंद साहू, सहदेव साहू, इतवारी साहू, दिलीप साहू, अनुज साहू, दीनदयाल साहू ,मितेश्वर साहू, येनू साहू, मेघनाथ साहू सहित सैकड़ों की संख्या में समाज जन उपस्थित थे।