अग्निवीर रिक्रूटमेंट में जिले से 215 उम्मीदवार होंगे शामिल
महासमुंद 2 दिसंबर 2024। मेजर आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस द्वारा अग्निवीर रिक्रूटमेंट रैली के अंतर्गत 4 से 12 दिसम्बर तक रायगढ़ स्टेडियम में रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले से 7 तारीख को 196 उम्मीदवार तथा 11 तारीख को 19 उम्मीदवार कुल 215 उम्मीदवार शामिल होंगे।
