धान तिहार में 6 हजार 604 किसानों ने बेचा 37 हजार 229 मीटि्रक टन धान

????????????????????????????????????

कोण्डागांव, 2 दिसंबर 2024। राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य लगातार जारी है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान महोत्सव में अब तक जिले के कुल 55 हजार 577 पंजीकृत किसानों में से 6 हजार 604 किसान 7 हजार 174 हेक्टेयर रकबे का धान बेच चुके हैं। एक दिसंबर की स्थिति में उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान की कुल राशि लगभग 85 करोड़ 63 लाख 17 हजार रूपए सीधे किसानों के खाते में भुगतान की जा चुकी है। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में सुचारू रूप से धान की खरीदी हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट के माध्यम से लगातार जांच की जा रही है। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। धान बेचने वाले पंजीकृत किसान मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन कटा सकते हैं। सभी उपार्जन केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र से धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को तौल करने में आसानी हो रही हैं। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में माईक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है। उपार्जन केन्द्रों में ही माईक्रोएटीएम से 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए वाहनों आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में आसानी होगी और उन्हें बैंक जाने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.