राज्यपाल ने देखी फिल्म साबरमती रिपोर्ट

रायपुर, 01 दिसंबर 2024। राज्यपाल रमेन डेका ने आज मैग्नेटो मॉल स्थित पीवीआर मल्टीप्लेक्स में जाकर राज भवन स्टाफ के साथ फिल्म साबरमती रिपोर्ट देखी। फिल्म देखने के बाद राज्यपाल ने कहा कि 27 फरवरी 2002 को साबरमती ट्रेन मे घटित अग्नि दुर्घटना के बारे में फिल्म में सच्चाई दिखाई गई है। यह साहसिक फिल्म है इसे सभी लोगों को देखना चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.