मतपत्रों की छपाई के लिए निविदा आमंत्रित

नारायणपुर, 29 नवम्बर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से होने वाले पंचायत चुनावों के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदा फार्म (मूल्य रूपये 100 है) कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं कलेक्टर कार्यालय में 9 दिसम्बर तक प्राप्त किया जा सकता है। उसी दिन दोपहर 4 बजे उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएंगी। मुद्रण के लिए कागज कलेक्टर बिपिन मांझी द्वारा उपलब्ध कराए जायेंगे। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।