चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, 29 नवम्बर 2024। कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने के एक प्रकरण में उनके निकटतम परिजन के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसील सरोना के ग्राम देवरीबालाजी निवासी 72 वर्षीय उदेराम नेताम की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती रूपई बाई को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।