प्राकृतिक आपदा पीड़ित वारिसों को 16 लाख की आर्थिक सहायता

कोण्डागांव, 27 नवम्बर 2024। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 4 प्रकरणों में वारिसों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा मर्दापाल तहसील के ग्राम हांदापाल निवासी राजेश मण्डावी की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर पिता जगनाथ मण्डावी को, माकड़ी तहसील के ग्राम हुक्काबेड़ापाथरी निवासी मानबती की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पति मनिश्वर, पुत्री फुलेश्वरी, पुत्र गोलू और शैलेन्द्र को, केशकाल तहसील के ग्राम बड़ेठेमली निवासी रामजनम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी सुमित्रा को, माकड़ी तहसील के ग्राम रांधना निवासी जयमति की पानी में डूबने से मृत्यु पर पति लखमूराम, पुत्र पुसेन्द और कमलेश, पुत्री सुमित्रा, पवित्रा और सबिता को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।