लैब टैक्नीशियन संविदा के लिए वाक-इन इंटरव्यू 29 को

कोण्डागांव, 27 नवम्बर 2024। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत रिक्त लैब टैक्नीशियन के संविदा पद की भर्ती के लिए 25 तारीख को आयोजित वाक-इन इंटरव्यू अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया था। अब यह वाक-इन इंटरव्यू 29 तारीख को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में आयोजित किया जायेगा।