श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए मोबाईल कैम्प का आयोजन 29 से 11 दिसंबर तक

कोण्डागांव, 27 नवम्बर 2024। श्रम पदाधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार निर्माण श्रमिक और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इसके अंतर्गत शिविर का आयोजन 29 तारीख को ग्राम कुम्हारपारा, मसोरा, गिरोला में, 2 दिसम्बर को ग्राम बुडरा, कांटागांव, लभा में 4 दिसम्बर को ग्राम मुनगापदर, सोनाबाल, मोहलई में, 6 दिसम्बर को बफना, नेवता, मुलमुला में, 9 दिसम्बर को बड़ेभिरावण्ड, बड़ेबेन्दरी, भगदेवा में और 11 दिसम्बर को कोकोड़ी, करंजी और बोलबोला में किया जायेगा। श्रमिक शिविर में पंजीयन हेतु परिवार के सभी सदस्यों का आधारकार्ड, बैंकपासबुक, मोबईल नम्बर एवं असंगठित कर्मकार के पंजीयन हेतु आय प्रमाण पत्र लाकर आवेदन कर सकते हैं।