जिला व विकासखंड स्तर पर होगा युवा उत्सव, पंजीयन दो दिसम्बर तक
कोण्डागांव, 27 नवम्बर 2024। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर किया जाएगा। इसमें सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, कहानी लेखन, वित्रकला तात्कालिक भाषण, कविता पाठ जैसे गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वरिष्ठ खेल अधिकारी ने बताया कि आयोजन में भाग लेने वाले कलाकारों की आयु 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रत्येक विधा का आयोजन विकासखण्ड पर होगा, जिसके विजेता जिला स्तर पर भाग लेंगे और जिला स्तर के विजेता राज्य स्तरीय आयोजन में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय आयोजन 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर किया जाएगा। विकासखण्ड स्तरीय आयोजन 4 दिसम्बर को प्रत्येक विकासखण्ड में सम्पन्न होगा एवं जिला स्तरीय आयोजन 13 दिसम्बर को जिला मुख्यालय में सम्पन्न होगा। आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक युवा कलाकारों को पंजीयन कराना आवश्यक है। पंजीयन फार्म विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या जनपद कार्यालय से या वरिष्ठ खेल अधिकारी के जिला कार्यालय कोण्डागाव से प्राप्त कर सकते है। पंजीयन की अंतिम तिथि 2 दिसम्बर है।
