नवपदस्थ कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने किया पदभार ग्रहण

बलरामपुर, 26 नवम्बर 2024। नवपदस्थ कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने 26 तारीख को संयुक्त जिला कार्यालय भवन पहुंचकर कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री कटारा संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक के पद पर कार्यरत थे। श्री कटारा 2013 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के पहुंचने पर विश्राम गृह में अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। श्री कटारा जिले के 12वें कलेक्टर हैं। उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, संयुक्त कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद गुप्ता, श्रीमती इंदिरा मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शंकरगढ़, आनंद राम नेताम, कुसमी, करूण डहरिया, राजीव जेम्स कुजूर, जिला कोषालय अधिकारी संतोष सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।