निजी भूमि अधिग्रहण, 15 तक दावा-आपत्ति

रायगढ़, 9 नवम्बर 2024। झारसुगुड़ा-बिलासपुर चौथी लाईन के लिए किरोड़ीमलनगर से भूपदेवपुर रेल लाईन (08 कि.मी., 0.244 हेक्टेयर) निर्माण हेतु निजी भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है। इस संदर्भ में जो कृषक दावा/ आपत्ति प्रस्तुत करना चाहते हैं तो अपनी आपत्ति भू-अर्जन अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.)रायगढ़ के कार्यालय में 15 तक सुबह 11 बजे स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि या अभिभाषक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।