सामग्री उपलब्ध कराने 26 तक आवेदन

नारायणपुर, 08 नवम्बर 2024। समाज कल्याण विभाग में विभागीय कार्यक्रम में लगने वाले आवश्यक सामग्रियों का दर निर्धारित करने इच्छुक फर्मो से 26 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। सामग्री जैसेः- टेन्ट, पर्दा, दरी, मेट, टेबल, फायबर चेयर, व्ही आई पी चेयर, साधारण माईक, भोजन, दाल, चावल, पुड़ी, पापड़, सलाद, मटर, पनीर, हरी सब्जी, मिठाई, चाय नाश्ता और गददा, तकिया, चादर की आवश्यकता है। समाज कल्याण विभाग में इच्छुक फर्मो से दर आमंत्रित किया गया है, वे कार्यालय में 26 नवम्बर को समय 2 बजे तक आवेदन कर सकेंगें। उसी दिन शाम 4 बजे गठित समिति द्वारा सामग्रियों का दर निर्धारित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक फर्म कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।