रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
नगर पालिका निर्वाचन 2024-25
राजनांदगांव 08 नवम्बर 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2024-25 के लिए नगर पालिका निगम राजनांदगांव के निर्वाचन हेतु अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी तरह आयुक्त नगर पालिक निगम श्री अतुल विश्वकर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव खेमलाल वर्मा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है।
