रेडक्राॅस जंबूरी में बालोद का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
बालोद, 08 नवंबर 2024। भारतीय विश्वविद्यालय दुर्ग में आयोजित रेडक्रास जंबूरी में जिले के रेडक्रास सोसायटी के वालिंटियर्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। कलेक्टर एवं इण्डियन रेडक्रास सोसायटी जिला बालोद के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने रेडक्रास सोसायटी के वालिंटियर्स द्वारा रेडक्रास जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि इंडियन रेडक्रास सोसायटी छत्तीसगढ़ द्वारा रेडक्रास जंबूरी का आयोजन 18 से 23 अक्टूबर 2024 तक भारतीय विश्वविद्यालय दुर्ग में की गई थी। जिसमें रेडक्रास सोसायटी बालोद के 32 वालिंटियर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर एवं इण्डियन रेडक्रास सोसायटी जिला बालोद के अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने रेडक्रास सोसायटी के वालिंटियर्स को बधाई देते हुए कहा कि हमें निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा का कार्य करते रहना चाहिए। इस अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव डां. एम के सूर्यवंशी, जिला संगठक रेडक्रास चन्द्रशेखर पवार, मधुमाला कौशल, रूपनारायण देशमुख, कमला वर्मा अन्य प्रभारी व रेडक्रास के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
