अप्रेंटिसशिप मेला 11 को

बालोद, 08 नवंबर 2024। भारत सरकार की शिक्षुता प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के अंतर्गत नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 11 नवंबर को सुबह 11 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में किया जाएगा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद के प्राचार्य ने बताया कि समस्त शासकीय, निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से आई.टी.आई. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र के साथ उक्त मेला में सम्मिलित होकर अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते है।