जनपद पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण का अंतिम प्रकाशन

बिलासपुर, 08 नवंबर 2024। जिले की जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर 2024 को कर दिया गया है। उप संचालक पंचायत ने बताया कि जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा गत 28 अक्टूबर को निर्वाचन क्षेत्र एवं इसमें शामिल ग्राम पंचायतों का उल्लेख करते हुए सूचना का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया था। जिले में चार जनपद पंचायत- बिल्हा, मस्तूरी, कोटा एवं तखतपुर हैं। प्रत्येक जनपद में 25-25 निर्वाचन क्षेत्र हैं।