बुजुर्ग पिता की मौत के बाद बच्चों को मिला प्रशासन का सहयोग

कोरिया, 8 नवम्बर 2024। बैकुंठपुर जनपद पंचायत के विकास विस्तार अधिकारी, सुश्री रितु अग्रवाल एवं जामझरिया के सरपंच पति मुकेश कुमार सिंह ने गांव की रामखिलावन की आकस्मिक मृत्यु व उनके बच्चों के लालन-पालन के सम्बंध में प्रशासन को जानकारी दी। जनपद विकास विस्तार अधिकारी सुश्री रितु अग्रवाल ने बताया कि रामखिलावन कुछ महीनो कमर व पैर में दर्द तकलीफ से पीडिृत थी। वहीं उनके एक पुत्र को सांप न काट दिया था, जिसकी मृत्यु हो गई और रामखिलावन की पत्नी ने दूसरे से शादी कर ली है। रामखिलावन को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का भी लाभ मिला था। सरपंच ने बताया कि रामखिलावन की स्वास्थ्य की देखभाल इनके बच्चों द्वारा किया जा रहा था। दीवाली के कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य, शिविर लगने के दौरान रामखिलावन की टीम ने घर पहुँच कर जांचकर दवाईयों दी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण में पाया कि उन्हें रायपुर में भर्ती कर इलाज कराया जाएगा। विकास विस्तार अधिकारी ने टेलीफोन पर रामखिलावन को देखने की बात की तो पता चला कि उसकी मृत्यु 5 अक्टूबर को हो गई है। जानकारी के बाद रामखिलावन का दाह संस्कार सरपंच के नेतृत्व में किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी आशीष गुप्ता, बाल कल्याण अधिकारी सुनील शर्मा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीमती उषा लकड़ा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, रामखिलावन के घर पंहुचकर आश्वस्त किया था कि दीपावली के बाद वृद्धा आश्रम रायगढ़ व बच्चों को अम्बिकापुर या अन्य किसी हॉस्टल में शिफ्ट किया जाएगा। रामखिलावन की मृत्यु पश्चात जिला प्रशासन के निर्देश पर फिलहाल तीनों बच्चों को बालगृह में रखा है।
कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने बच्चों से मुलाकात की और उन्हें ढाँढस भी दिया, वहीं अधिकारियों को गांव भेजकर समुचित जानकारी लेने व बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।