मुड़ागांव में जनसमस्या निवारण शिविर 11 को
गरियाबंद 8 नवम्बर 2024। छुरा विकासखण्ड के ग्राम मुड़ागांव में स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 11 को सुबह 010 बजे से किया जायेगा। शिविर में ग्राम मुड़ागांव सहित आसपास के गांवों के लोगों के मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। यह शिविर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर मुड़ागांव में आयोजित किया जायेगा।
