अभिनय के माध्यम से बताया गया छठ पर्व का महत्व

महासमुंद8 नवंबर 2024। दि न्यू हाॅली फेथ सकूल में छठ पर्व का महत्व बताने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्राचार्य सरवरी पींचा व चेयरमेन महेंद्र जैन थे। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर संगीतमय युगल गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। जिसे रूही महतो, ममता साहू, नूतन कन्नाैजे, शीफा एंटोनी, खुशी चंद्राकर ने प्रस्तुत किया। पश्चात छात्रा नेहल साहू, यास्मीन यादव ने भाषण दिया। वहीं, छात्रों ने इस पर्व को पारंपरिक विधि से मनाने विस्तार से अभिनय के माध्यम से बताया। वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती आरती झा ने पर्व के धार्मिक महत्व से अवगत कराया। श्रीमती ललिता चंद्राकर ने छठ पर्व के बारे में बोध कराकर अपने विचार रखे। संचालन छात्र अक्षत भारद्वाज, रूपरेखा शिक्षिका सुश्री सविता चंद्राकर एवं आभार व्यक्त छात्रा रूही महतो ने किया। कार्यक्रम में बाल कैबिनेट पदाधिकारी रिहांश साहू, फैजान चाैहान, भूमि नायक, राज तिवारी, राैनक पांडे का सहयोग रहा। इस अवसर पर शिक्षिका पूजा कामदार, लेखा चंद्राकर, लविना चंद्राकर, आकांक्षा मिश्रा, गरिमा पटेल, दीपिका साहू, रूचि साहू आदि उपस्थित थे। यह जानकारी विज्ञप्ति में दी।