राष्ट्रीय स्तर पर चयनित कबड्डी खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी बधाई
बीजापुर 08 नवम्बर 2024। 24वीं राज्य स्तरीय कबड्डी शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बिलासपुर में 21 से 24 सितम्बर तक आयोजित हुई। जिसमें अंडर 17 बालिका वर्ग बस्तर की टीम प्रथम स्थान पर रही। कस्तूरबा गांधी के छात्रा शामिल थे झरना उर्षा, निर्मला ताती का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है जिसका आयोजन नरसिंहपुर मध्यप्रदेश में 16 से 20 नवम्बर तक होना है। अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रियंका मंडावी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है जिसका आयोजन 7 से 11 दिसम्बर तक भिवानी हरियाणा में आयोजित होना है ये सभी खिलाड़ी को कलेक्टर संबित मिश्रा ने जीत की अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर बीजापुर खेल अकादमी के जिला प्रभारी अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल एवं जिला मिशन समन्वयक एमव्ही राव उपस्थित थे।
