फोकस ऑन अंडरट्रायल प्रिजनर्स पर जेल में शिविर आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर 23 अक्टूबर 2024। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्पेशल फोकस ऑन अंडरट्रायल प्रिजनर्स के संबंध में बुधवार को जेल में शिविर का आयोजन किया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भास्कर मिश्र द्वारा स्थापित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान उन्होंने बंदियों की समस्याएं और उनकी शिकायतों को सुना। जिन बंदियों के पास वकील नहीं था, उन्हें निःशुल्क वकील उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बंदियों की समस्याओं को सुन उन्हें न्यायिक सहायता प्रदान करना है, जिससे जिला जेल में बंद बंदियों को न्यायिक सहायता मिलेगी और उनकी समस्याओं का समाधान होगा। निरीक्षण दौरान जेल अधीक्षक संदीप कश्यप, अधिवक्ता सागर गुप्ता उपस्थित रहे।