नवजात की मौत, कलेक्टर ने दो नर्सो की वेतन वृद्धि रोकी
कोरिया 23 अक्टूबर 2024। नवजात बच्चे की मृत्यु को लेकर कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने सख्त कदम उठाते हुए दो नर्सों की वेतन वृद्धि का लाभ प्रभाव से रोकने का आदेश जारी किया है साथ ही डॉ. अमीरदीप जायसवाल को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
घटना 10 तारीख की है, जब प्रसव के बाद एसएनसीयू वार्ड में भर्ती स्वस्थ नवजात बच्चे की मृत्यु हो गई थी। श्रीमती योग्या सिंह मरकाम की शिकायत पर कलेक्टर ने इस मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा शिशु रोग विशेषज्ञ की संयुक्त जांच समिति गठित की थी। जांच समिति न पाया गया कि वार्ड में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स सुश्री रोश किरण लकड़ा और सुश्री संगीता विश्वकर्मा अपने कार्य में लापरवाही बरत रही थीं। दोनों नर्सों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनके उत्तर असंतोषजनक पाए गए।।समिति की सिफारिश के आधार पर कलेक्टर ने संबंधित नर्सों की वेतन वृद्धि का लाभ मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशनके आदेश के तहत असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है। वहीं डॉ अमरदीप जायसवाल को चेतावनी पत्र जारी की गई है साथ ही भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।
