राज्यपाल से एम्स के कार्यकारी निदेशक ने की भेंट

रायपुर, 22 अक्टूबर 2024। राज्यपाल रामेन डेका से मंगलवार को राजभवन में एम्स के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल और आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार पात्रा ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को दीक्षांत समारोह के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया गया।