श्री रामलला दर्शन, कलेक्टर ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
गरियाबंद 21 अक्टूबर 2024। श्री रामलला दर्शन हेतु अयोध्या धाम योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत दर्शनार्थियों को अयोध्या धाम का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। प्रत्येक जिलों से चयन कर सभी श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से उन्हें रामलला के दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने 94 दर्शनार्थियों की 2 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। चयनित तीर्थ यात्रियों को बस से रायपुर के लिए रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डीपी ठाकुर, आदित्य लाम्बे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार ने रामलला दर्शन के सपने को साकार किया है। सरकार की मदद से अयोध्या जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अयोध्या में श्री रामलला स्थापना पश्चात वहा जाने की बहुत इच्छा थी। शासन ने वहा जाने में मदद की। श्रद्धालुओं की अयोध्या जाने की इच्छा पूरी करने वाली इस योजना के लिए के श्रद्धालु ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इसी तरह अन्य श्रद्धालु ने बताया कि वह अयोध्या जाने के लिए बेहद खुश है। शासन के सहयोग से श्री रामलला दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। निशुल्क यात्रा के साथ खाने, पीने और रहने की भी व्यवस्था की गई है। इससे श्रद्धालुओं पर कोई आर्थिक बोझ भी नही बढ़ेगा।
