उद्योग मंत्री 18 को विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे

रायपुर, 17 अक्टूबर 2024। वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 18 तारीख को दोपहर एक बजे राजधानी में श्रम विभाग द्वारा आयोजित सेमीनार में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर तीन बजे खुर्सीपार भिलाई के अग्रसेन भवन में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री देवांगन भिलाई से शाम 4 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे राजधानी पहुंचेंगे। केबिनेट मंत्री शाम 5.30 बजे रायपुर से कोरबा के लिए रवाना होकर रात्रि 8.30 बजे दर्री स्थित सिंचाई विभाग कॉलोनी में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम शामिल होंगे।