छह लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोमाखान पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से छह लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार सरगीडीह पारा खैरट कला निवासी केजूराम गोड़ (42) के पास से छह लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,200 रुपये बताई गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।