पंचयात चुनाव, दावा-आपत्ति 21 तक
जगदलपुर 17 अक्टूबर 2024। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत नवीन ग्राम पंचायतों का परिसीमन के लिए 14 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों का प्रथम प्रकाशन किया गया। दावा-आपत्ति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी के पास 21तक प्रस्तुत किया जा सकता है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण कर 23 को चस्पा किया जाएगा। उक्त निराकरण से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में 24 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कलेक्टर के सामने उपस्थित होकर दावा-आपत्ति की जा सकती है। अपर कलेक्टर से मिली जानकारी अनुसार उक्त समय-सीमा के पश्चात प्राप्त दावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
