चिकित्सा महाविद्यालय में तम्बाकू फ्री यूथ कैम्पेन

अम्बिकापुर 17 अक्टूबर 2024। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. एस. मार्को के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य स्तरीय सहयोगी टीम वाइटल स्ट्रेटेजिस द्वारा संचालित ब्लूमबर्ग परियोजना के द्वारा राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीपीसी) के तहत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में तम्बाकू फ्री यूथ कैम्पेन 2.0 (टाईफाई) आयोजित किया गया। वैश्विक व्यवस्क तम्बाकू सर्वेक्षण के अनुसार राज्य की 39.1% आबादी तंबाकू अथवा तंबाकू उत्पादों का सेवन करती है तथा वैष्विक युवा तम्बाकू सर्वेक्षण के अनुसार राज्य के 13 से 15 वर्ष के आठ फीसदी शाला प्रवेशी बच्चे भी तम्बाकू की लत की चपेट में आ चुके है। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेष में तम्बाकू फ्री यूथ कैम्पेन 2.0 (टाईफाई) आयोजित किया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ0 शैलेन्द्र गुप्ता के मार्गदर्शन में अभियान के तहत ब्लूमबर्ग के संभागीय सलाहकार प्रकाश श्रीवास्तव ने मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट को पावर प्वाईंट के माध्यम से तम्बाकू के दुष्परिणाम के संबंध में विस्तार से बताया गया। उन्होने कहा कि कई सारे मरीज ऐसे होते हुए जो इसे छोड़ना तो चाहते हैं, किन्तु उचित मार्गदर्शन न होने की स्थिति में छोड़ना संभव नही हो पाता। चिकित्सकीय क्षेत्र में आप सभी का सहयोग बेहद आवश्यक है, आमजन किसी भी दिन अपनी नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क कर तम्बाकू छोड़ने एवं उससे छोड़ने हेतु उपयोग में आने वाली दवाईयां जानकारी प्राप्त कर सकते है। दृढ़संकल्प लाकर भी तम्बाकू जैसे सेवन को दूर करना संभव है। कार्यक्रम में एनॉटोमी विभाग से डॉ0 प्रमानंद अग्रवाल, राज्य कार्यक्रम समन्वयक डॉ0 शैलेन्द्र मिश्रा, कमल नारायण, शेखर राव, मनोज एवं प्रषांत कष्यप तथा मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।