कबीरधाम में गाय की अंतिम यात्रा

कबीरधाम 7 अक्टूबर 2024। कवर्धा में निकाली गई गाय की अंतिम यात्रा चर्चा में है। सोमवार की सुबह गाय की अंतिम यात्रा निकाली गई। यात्रा में बैंड भी लगाया गया था, जहां लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। गो पालक राजू पांडेय की यहा की गाय लंबे समय से बीमार थी, जिसकी सुबह मौत हो गई। राजू पांडेय ने अपनी गाय की अंतिम यात्रा सम्मानपूर्वक निकालने की सोची। वह भी सजी हुई गाड़ी में निकाली गई। अंतिम यात्रा में राजू पांडेय के परिवार समेत वार्ड के लोग शामिल हुए। परिजन की मौत पर शव पर सफेद या पीला कपड़ा डालने की प्रथा है। यहां गाय की अंतिम यात्रा जिस घर के सामने से गुजरी, उसी घर की महिलाएं भी कपड़ा डाल रहीं थी। गाय की अंतिम यात्रा का यह सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़े