सीएम का करीबी बताकर ठेका दिलाने के नाम पर उगाही, नहीं मिली जमानत

बिलासपुर 7 अक्टूबर 2024। ठेकेदार दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले केके श्रीवास्तव को हाईकोर्ट से झटका लगा है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। दिल्ली के रावत एसोसिएट के डायरेक्टर अर्जुन रावत ने रायपुर में शिकायत की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी हाईवे कंस्ट्रक्शन, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और सरकारी बिल्डिंग का निर्माण करती है। 2023 में आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णन उनको रायपुर लेकर आए थे। उन्होंने उसकी मुलाकात बिलासपुर में रहने वाले केके श्रीवास्तव से कराई। केके श्रीवास्तव अनुरागीधाम के कर्ताधर्ता हैं। आरोप है कि उन्होंने खुद को तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल का करीबी बताकर ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपए ले लिए। लेकिन, काम नहीं दिलाया।

इन्हें भी पढ़े