पूर्व महापौर जेठूराम ने छोड़ी कांऱ्गेस पार्टी
रायगढ़ 7 अक्टूबर 2024। नगर निगम के पूर्व महापौर एवं कांग्रेस नेता जेठूराम मनहर ने कांगे्रस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीता दे दिया है। उन्होंने गरीय निकाय चुनाव से पहले इस्तीफा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता जेठूराम मनहर ने सोमवार को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कापी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज व रायगढ़ जिला कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला को भेजी है। उन्होंने 2005 में भारी बहुमत से चुनाव में जीत दर्ज करके नगर निगम के पहले महापौर बने थे।
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद पूर्व महापौर जेठूराम मनमहर ने कहा कि मैने अपने व्यक्तिगत कारणों से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है। मै बीते कुछ समय से खुद को पार्टी में असहज महसूस कर रहा था। इस वजह से मैने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में उनकी अनदेखी की जा रही थी। जिस वजह से वह अपने आपको पार्टी में असहज महसूस कर रहे था।
