एसईसीएल देगा बोनस
कोरबा 7 अक्टूबर 2024। एसईसीएल ने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। कंपनी द्वारा अपने 36 हजार से अधिक कर्मियों को लगभग 295 करोड़ का भुगतान बोनस के रुप में किया जाएगा। पिछले साल एसईसीएल द्वारा कर्मियों को 85 हजार के बोनस का भुगतान किया गया था और इस प्रकार इस वर्ष के बोनस में 10% से अधिक की वृद्धि हुई है। वर्ष 2010 में कर्मियों को बोनस के रूप में 17 हजार मिले थे और पिछले 12 वर्षों में कर्मचारियों के बोनस में 5 गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। अगर पूरे कोल इण्डिया को देखा जाए तो यहाँ दो लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इस प्रकार इन कर्मचारियों के मध्य 1850 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण होगा।
कोल इंडिया (CIL) एवं अनुषांगिक कंपनियों सहित सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) के कामगारों का बोनस तय करने हेतु नई दिल्ली में हाल ही में बैठक आहूत की गई थी जिसमें कोल इण्डिया प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे थे। दिवाली से पहले बोनस पाकर सभी कर्मीगण अत्यंत हर्षित नज़र आए और बोनस के समयोचित भुगतान के लिए उनके द्वारा प्रबंधन को धन्यवाद दिया गया।
