विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई

बलौदाबाजार 7 अक्टूबर 2024। बलौदाबाजार हिंसा मामले में बंद विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सोमवार को फिर सुनवाई में कोर्ट ने विधायक की न्यायिक हिरासत की अवधि 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था। जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे। इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इन्हें भी पढ़े