भाजपा नेता की मौत, एनआईए की टीम पहुंची
नारायणपुर 4 अक्टूबर 2024। भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या मामले में एनआईए की टीम ने छापेमारी की। कौशलनार में एनआईए की टीम पहुंची, जहां से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल इस मामले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। यह खबर सूत्रों के हवाले से
विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत सदस्य चुनाव प्रभार के लिए गांव गए हुए थे। वहीं बाजार में वे नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच नक्सलियों ने पीछे से आकर उन पर हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
हालांकि, इससे पहले भी एनआईए की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे भी पूछताछ की गई थी, जिसके एक बार फिर टीम गांव पहुूंची है।
कुछ दिन पहले टीम ने पत्रकार सहित तीन ृलोगों के घरों पर छापेमारी की थी।
