ननि की समान्य, सभा गेम खेल रहे अधिकारियों को सभापति ने दी चेतावनी
रायपुर 4 अक्टूबर 2024। नगर निगम की सामान्य सभा में अधिकारी मोबाइल पर गेम खेलते दिखे। जिस समय सामान्य सभा पर पार्षद एजेंडों पर चर्चा कर रहे थे तब अपर आयुक्त राजेंद्र गुप्ता समेत कुछ अधिकारी ताशपत्ती और कैंडी क्रश जैसे गेम खेल रहे थे। निगम के इस कार्यकाल की अंतिम सामान्य सभा चल रही है। इस दौरान सभापति प्रमोद दुबे ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि, अधिकारी ध्यान रखें।
भाजपा पार्षद मृत्युंजय दुबे ने और लाइट मेट्रो को लेकर सवाल लगाया था। उस सवाल को हटा दिया गया था, जिससे नाराज भाजपा पार्षद दल के पार्षद नारेबाजी कर रहे हैं। मेयर एजाज ढेबर जवाब दो और मेयर रायपुर की जनता से माफी मांगो के नारेबाजी कर रही है। प्रश्नकाल में 15 पार्षदों ने 30 सवाल लगाए थे। प्रश्नकाल के बाद सभा में 31 एजेंडों पर चर्चा हो रही है। इनमें से ज्यादातर एजेंडे जाति प्रमाण-पत्र और नामकरण के हैं। इन पर ज्यादा बहस होने की संभावना नहीं है। एजेंडे में कुछ ऐसे प्रस्ताव रखे गए हैं, जिन पर जमकर पक्ष-विपक्ष में जमकर बहस होने की संभावना है।
