महादेव सट्टा एप, सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

बिलासपुर 4 अक्टूबर 2024। महादेव सट्टा एप मामले में हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। यह मामला धोखाधड़ी और सट्टेबाजी से जुड़ा हुआ है।
इस मामले में नितिन तिबरेवाल, सूरज चोखानी, अमित अग्रवाल और गिरीश तलरेजा मुख्य आरोपी हैं। हाईकोर्ट की जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने इन सभी आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने यह माना कि इतने बड़े आर्थिक अपराध और जनता के साथ किए गए इस धोखे में जमानत देने का सवाल ही नहीं उठता।