मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री को सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड के डायरेक्टर ने मिनी पर्कोलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल एवं रिचार्ज शाफ्ट के तकनीकी की दी जानकरी

राजनांदगांव 01 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने जिले के तथ्यात्मक प्रतिवेदन का विमोचन किया। सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड रायपुर के डायरेक्टर डॉ. प्रबीर नायक ने बताया कि मिशन जल रक्षा अंतर्गत मिनी पर्कोलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल एवं रिचार्ज शाफ्ट के तकनीकी बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 2250 मिनी परर्कोयलेशन टैंक का निर्माण कर जल संरक्षण संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। जिले में मिशन जल रक्षा अंतर्गत जीआईएस पद्धति का उपयोग कर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए एवं सेंट्रल ग्राउण्ड वाटर बोर्ड के मार्गदर्शन में जल सरंक्षण एवं संवर्धन हेतु 50 हजार से अधिक संरचनाऐं तैयार की गई है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, खूबचंद पारख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भरत वर्मा, रमेश पटेल, दिनेश गांधी, संयुक्त सचिव केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय अशोक मीणा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग निहारिका बारीक, संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर, आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.