विधवा महिला जानकी बाई ने जनदर्शन में राशन कार्ड के लिए लगाई गुहार

जनदर्शन के दौरान ही मिल गया नया राशन कार्ड
गरियाबंद 01 अक्टूबर 2024। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रति सप्ताह मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं दूर-दराज इलाकों से भी लोग जनदर्शन में आकर कलेक्टर दीपक अग्रवाल को अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देते है। कलेक्टर श्री अग्रवाल आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लेकर आवश्यक निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते है। जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान होता है। इसी कड़ी में आज आयोजित जनदर्शन में ग्राम पंचायत बेंदकुरा की रहने वाली विधवा महिला श्रीमती जानकी बाई को नये राशन कार्ड का लाभ मिल गया। अब उन्हें पात्रता अनुसार 35 किलोग्राम चावल सहित अन्य राशन सामग्री जैसे चना नमक एवं शक्कर भी मिलेगी।
दरअसल जानकी बाई ने प्राथमिकता राशन कार्ड को अंत्योदय राशन कार्ड में परिवर्तन में लिए जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर के निर्देश पर आज अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय ने जनदर्शन में लोगों के आवेदन स्वीकार किये। जानकी बाई द्वारा प्रस्तुत आवेदन को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए एडीएम ने तत्काल खाद्य विभाग के अधिकारी को राशन कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया। खाद्य विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए पात्रता अनुसार विधवा महिला एवं एकांकी के आधार पर अंत्योदय राशन कार्ड जारी कर दिया गया। नवीन राशन कार्ड को जनदर्शन में ही अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने हितग्राही महिला श्रीमती जानकी बाई को सौप दिया। नया राशन कार्ड मिल जाने से जानकी बाई अत्यंत खुश हो गई। उन्होंने प्रसन्नता के साथ जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आने से मेरी समस्या का तत्काल समाधान हो गया। नया राशनकार्ड बन जाने से अब शासकीय राशन लेने में परेशानी नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि आज जनदर्शन में विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 91 आवेदन प्राप्त हुए। एडीएम श्री पाण्डेय ने सभी प्राप्त आवेदनों का आवश्यक निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.