नियम शिथिल, सीएम ने स्वेच्छानुदान से दी राशि
महासमुंद, 30 सितंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने स्वेच्छानुदान मद से नियमों को शिथिल करते हुएजरूरतमंद हितग्राही के लिए राशि स्वीकृत की है। इनमें महासमुंद थान सिंह दीवान के लिए राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित हितग्राही को अपना मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।
