प्राकृतिक आपदा, सहायता राशि स्वीकृत

महासमुंद, 30 सितंबर 2024। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतकों के वारिसानों के लिए चार-चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इनमें विकासखंड बागबाहरा के ग्राम तेन्दूकोना के मृतक श्याम लाल निषाद का पानी में डूबने से मृत्यु होने पर एवं चोरभट्टी की मृतिका श्रीमती लच्छीनबाई ध्रुव की मृत्यु गाज गिरने से होने पर उनके वारिसों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।