गांधी जयंती पर शुष्क दिवस घोषित

महासमुंद, 30 सितंबर 2024। गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी तारतम्य में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने गांधी जयंती दो अक्टूबर को सभी देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफएल-3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट महासमुंद, देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार महासमुंद तथा देशी, विदेशी, कम्पोजिट अहातो को बंद रखने आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।