रेडक्रॉस सोसायटी की अंतिम सूची का प्रकाशित, बैठक 25 को

महासमुंद, 30 सितंबर 2024। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा महासमुंद के आजीवन सदस्यों की सूची का प्रकाशन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद के सूचना पटल पर 11 सितंबर को किया गया था। उपरोक्त सूची को अद्यतन कर सूचना पटल में अंतिम रूप से प्रकाशित किया गया है। भारतीय रेडक्रॉस समिति के सचिव डॉ. पी कुदेशिया ने बताया कि अंतिम रूप से प्रकाशित संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों की सूची के आधार पर 25 तारीख को दोपहर बारह बजे साधारण सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें जिला प्रबंध समिति के गठन की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में उन्होंने समस्त संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों को उपस्थित होने आग्रह किया है।