वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी पुरस्कार आवेदन 10 तक
दंतेवाड़ा, 30 सितम्बर 2024। महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष ’’वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी’’ स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाना है, इसके तहत महिला को 2 (दो) लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जावेगा। इस संबंध में आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग में उपलब्ध है। इसके अलावा सभी प्रविष्टियां 10 अक्टूबर तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रस्तुत की जा सकेंगी।
