राष्ट्रीय पोषण माह में लोगों के जानकारी पहुंचाने विभिन्न गतिविधियां
दंतेवाड़ा, 30 सितम्बर 2024। राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत 24 से 30 सितम्बर तक सक्षम सप्ताह के आयोजनों के तहत सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण अभियान को जन समुदाय तक पहुंचाने, और उनमें प्रभावी व्यवहार परिवर्तन के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इनमें एनीमिया रोकथाम, विषुओं में वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, ’’पोषण भी पढ़ाई भी थीम’’ कुशल सेवा वितरण के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग जैसी गतिविधियां मुख्य है।
सक्षम सप्ताह के प्रभावी सुचारू एवं परिणाम मूलक आयोजन एवं गतिविधियों के आयोजन में जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी, महिला स्व-सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरू युवा केन्द्रों, नेशनल कैडिट कोर, राष्टीªय सेवा योजना का भी सहयोग लिया जा रहा है। और इनकी सक्रिय भागीदारी से ’’एक पेड़ मां के नाम’’ पर वृक्षारोपण, गर्भवती एवं धात्री माताओं के घर पोषण बाड़ी का निर्माण एवं हरी साग सब्जियों के लाभ के बारे हितग्राहियों को जानकारी दी जा रही है। उक्त कार्यक्रम के सतत निरीक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों का दल गठन किया गया है। जो आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित गतिविधियों में सम्मिलित होकर गतिविधियों का निरीक्षण कर रहे है।
