लेखापाल, विकासखण्ड समन्वयक व तकनीकी सहायक के लिए आवेदन 10 तक

बलरामपुर 28 सितम्बर 2024। बलरामपुर-रामानुजगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिला पंचायत स्तर पर एक पद एवं विकासखण्ड स्तर पर तीन पद की पूर्ति संविदा आधार पर किया जाना है। जिसमें जिला स्तर पर लेखापाल का एक पद एवं विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड समन्वयक के दो पद तथा तकनीकी सहायक एक पद भरा जाना है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित आवेदन पत्र में भरकर 10 अक्टूबर तक कार्यालय जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज में स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत की वेबसाइट एवं सूचना पटल का आलोकन किया जा सकता है।