यूथ रेडक्रास की कार्यशाला में हुए शामिल कलेक्टर, कहा मानवतावाद बढ़ाना लक्ष्य
गरियाबंद 28 सितम्बर 2024।भारतीय रेडकाम सोसायटी द्वारा गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय में शनिवार को यूथ रेड क्रास सोसायटी की कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने कहा कि यूथ रेडक्रास सोसायटी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की एक शाखा है जो कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए होती हैं इसका मकसद युवाओं में मानवतावाद बढ़ाना और उन्हें निस्वार्थ सेवा के लिए प्रशिक्षित करना है। इसके माध्यम से युवाओं की क्षमताओं को बढ़ाना, स्वास्थ्य, सफ़ाई, और स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करना, समुदाय के लोगों को बीमारियों से बचने और पीड़ा कम करने के बारे में शिक्षित करना, आपात स्थितियों के लिए समुदायों को तैयार करना, स्थानीय समुदायों के कमज़ोर लोगों की ज़रूरतें पूरी करना, रेड क्रॉस के सात मूलभूत सिद्धांतों को सीखना और उनका अभ्यास करना भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एक स्वैच्छिक मानवतावादी संगठन है, इसकी कई शाखाएं पूरे देश में हैं। यह आपदाओं और आपातकाल में राहत पहुंचाता है और कमज़ोर लोगों और समुदायों के स्वास्थ्य और देखभाल में मदद करता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य आरके तलवरे एवं जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयों के प्रभारी अधिकारियों, नर्सिग कालेज गरियाबंद के वालेंटियरों को रेडकास ड्रेस, टोपी वितरित किये गये। साथ ही प्राथमिक उपचार कीट वितरित किया गया। ताकि जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक सहायता प्रदान किया जा सके।
