कलेक्टर ने दिए जन्म-मृत्यु पंजीयन करने के निर्देश
गरियाबंद 28 सितम्बर 2024। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर जन्म-मृत्यु पंजीयन करने के निर्देश दिये है। जारी पत्र में कहा गया है कि शासन के निर्देशानुसार शासन के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का शत प्रतिशत सेचुरेशन किया जाना है। कलेक्टर ने कहा कि सभी जनपद पंचायत से संबंधित जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) ग्राम पंचायत सचिव को एक वर्ष के भीतर घटित समस्त जन्म-मृत्यु की घटनाओं का जिनका पंजीयन नहीं हुआ है उनका एक सप्ताह के भीतर पंजीयन कर प्रमाण पत्र प्रदान के लिए निर्देशित करें।
